राज कुंद्रा मामले में ऋचा चड्ढा ने किया शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट- 'मर्द की गलती के लिए औरत दोषी क्यों!'
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी को लगातारा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी शिल्पा शेट्टी का नाम उछाला जा रहा था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने 29 मीडिया हाउस के ख़िलाफ़ मानहानि का दावा किया है।
बहरहाल, इस केस में जहां बाकी पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने चुप्पी साधी है। ऐसे में हंसल मेहता और ऋचा चड्ढा ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सपोर्ट दिखाया है। उनके अनुसार राज कुंद्रा के मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम घसीटा जाना गलत है।

ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने ये एक खेल बना लिया है कि जब भी किसी मर्द की गलती होती है तो हम उसकी जिंदगी में जो औरत है उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं। अच्छा है शिल्पा शेट्टी केस कर रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications