यकीन नहीं होता कि मेरी फिल्मों ने इतनी कमाई की, इंडस्ट्री में अब पैसा बढ़ रहा है- अक्षय कुमार
इस साल की तरह साल 2020 के लिए भी अक्षय कुमार ने तगड़ी तैयारी की है। अक्षय कुमार की ऐसी एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं जो साल 2020 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों का हिस्सा हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि कमाई के लिहाज से पिछले तीन साल से जो स्टार सबसे आगे है वो अक्षय कुमार हैं। हर साल की तरह इस साल भी अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुईं।
गुड न्यूज ने अब तक 60 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया है। इससे पहले अक्षय की केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय ने अपनी फिल्मों की सफलता और कमाई पर रिएक्शन दिया है। बकौल अक्षय, गुड न्यूज को दर्शकों से मिल रहे प्यार से बेहद खुश हूं।

मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरी सभी फिल्मों को दर्शकों से प्यार मिलता है। विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरी फिल्मों ने इतनी कमाई कर ली। इंडस्ट्री में अब पैसा बढ़ रहा है। जिससे निर्माता छोटी- बड़ी हर तरह की फिल्में बना रहे हैं।
बहरहाल, ये तो रहा अक्षय के इस साल की फिल्मों का हिसाब, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले साल में भी अक्षय कुमार की झोली में 100 करोड़ से कम की फिल्में नहीं हैं..यहां देखिए पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications