..................... Shocking! इमरान खान के बाद पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, शौहर से ज्यादा दिन रहना पड़ेगा जेल में.. After former Pak PM Imran Khan, wife Bushra Bibi gets 14 years imprisonment - Hindi Filmibeat

Shocking! इमरान खान के बाद पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, शौहर से ज्यादा दिन रहना पड़ेगा जेल में..

imran khan

पाकिस्तान से इस वक्त दो बड़ी खबरें सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है। कल खबर आई थी कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सत्ता में रहते हुए अवैध रूप से सरकारी खजाने से महंगे गिफ्ट पाने को लेकर दोषी ठहराया गया है।

इसके बाद पाकिस्तानी कोर्ट ने पूर्व पीएम को 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनके समर्थक हैरान थे। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि फिर सुर्खियों में है। इसी केस के चलते ना सिर्फ इमरान खान बल्कि उनकी पत्नी बुशरा को भी सजा हुई है।

उनकी सजा इमरान खान से भी ज्यादा है। जी हां, खबर है कि बुशरा को 14 साल की सजा सुनाई गई है और ये काफी लंबी अवधि होती है। बुशरा को लेकर ये खबर तब आई जब इमरान खान को 10 साल की जेल की सजा मिल चुकी थी। इसके एक दिन बाद ये सजा उनकी पत्नी को सुनाई गई।

हिरासत में पूर्व पाक पीएम

जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई की, जहां पूर्व प्रधानमंत्री वर्तमान में हिरासत में हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी दोनों को 14 साल की जेल की सजा मिली। उन्हें 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक दिया गया और प्रत्येक पर 787 मिलियन पाक रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हालांकि अब देखने वाली बात होगी आगे क्या होता है। अगले पाकिस्तान में चुनाव हैं और जाहिर है कि इससे एक बड़ा झटका लगने वाला है। गौरतलब है कि इमरान खान ने पाकिस्तानी राजनीति को बदलकर रख दिया था।

Read more about: imran khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X