..................... After flop films, Sonam Kapoor open new clothing brand ‘Rheson’ - Hindi Filmibeat

फिल्में हुईं फ्लॉप तो क्या हुआ, सोनम के लिए 'फैशन' है न!

सोनम कपूर के लिए फैशन क्या है, यह तो हम सभी जानते हैं। फेमिना से लेकर वोग और रेड कार्पेट से लेकर फिल्मफेयर, सोनम हर जगह अपने फैशन की छाप छोड़ती हैं। लिहाजा, सोनम इसी दिशा में एक और नया कदम उठाते हुए अपनी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर फैशन ब्राण्ड ‘रेसन' लॉन्च करने जा रही हैं।

sonam kapoor

जी हां, सोनम इस ब्राण्ड को लेकर काफी उत्साहित हैं। 'रेसन' पर बात करते हुए सोनम ने बताया कि, यह उनका सपना था और इसके लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है। सोनम ने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है कि, ‘रेसन एक सपना है, जिसे मैं और रिया वर्षों से देखते आए हैं। हमने बहुत मेहनत की है।'

सोनम व रिया इस ब्रैंड पर न केवल वर्षों से काम कर रही हैं, बल्कि रिया ने कई बार सोनम का स्टाइल भी तय किया है। उनका ब्रैंड इस साल सितंबर में लॉन्च होने जा रहा है। आपको बता दें, इन सबके बीच सोनम कपूर के पापा यानि की अनिल कपूर भी बेहद खुख हैं और अपनी बेटियों पर गर्व कर रहे हैं।

बहरहाल, इस खबर के साथ उम्मीद है कई फैशनपरस्त लोगों को अब सितंबर का इंतजार होगा। सोनम कपूर की स्टाइल से कई युवा प्रभावित रहते हैं। लिहाजा, इस ब्राण्ड के साथ वे सोनम की स्टाइल से जुड़ सकते हैं। वहीं, इस ब्राण्ड के नाम को लेकर आपको बता दें कि, सोनम ने इस ब्राण्ड का नाम रेसन(Rheson) रखा है। यहां उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी बहन के नाम के साथ अपना नाम जोड़ दिया है, यानि की रिया से 'Rhe' और सोनम से 'son'।

आपको बता दें, यह ब्राण्ड शॉपर्स स्टॉप में दिखाई देगा। वहीं इसके दाम 400 रूपए से शुरू होकर 4000 तक का होगा। बहरहाल, सोनम के इस कदम से हम भी खुश हैं। फिल्मों की बात करें तो सोनम बड़े पर्दे पर कुछ कमाल नहीं पा रही हैं। उनकी हालिया फिल्म डॉली की डोली भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। लिहाजा, लगता है सोनम ने बुद्धिमानी के साथ अपने करियर को नई दिशा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X