FIR के बाद वाइन पीते हुए कंगना रनौत ने शेयर की HOT फोटो, बोलीं- गिरफ्तारी का इंतजार है मुझे

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भारत को भीख में मिली आजादी वाले बयान के बाद लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। जिसका विरोध कंगना रनौत ने किया। कंगना रनौत ने बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की तुलना खालिस्तानी से कर दी।

ऐसे में भारत के किसान पर की गई इस टिप्पणी के बाद कई अलग-अलग शहरों में कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। खुद के खिलाफ हुई इस एफआईआर के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोल्ड तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा है जहां पर कंगना ने एक बार फिर से अपनी बेबाक सोच दिखाई है।

kangana ranaut

आपको बता दें कि सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खुद इसकी जानकारी कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। कंगना रनौत ने खुद की इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद बोल्ड तस्वीर अपलोड की है। जहां कंगना रनौत पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

एफआईआर के बाद कंगना रनौत ने शेयर की यह तस्वीर

एफआईआर के बाद कंगना रनौत ने शेयर की यह तस्वीर

इस तस्वीर में कंगना रनौत आराम फरमाते हुए नजर आ रही हैं।कंगना रनौत इस तस्वीर में हाथ में वाइन का ग्लास भी पकड़ रखा है। इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत ने लिखा है कि एक और दिन, एक और एफआईआर, अगर वे मुझे गिरफ्तार करने आते हैं, मेरा मूड फिलहाल घर पर कुछ ऐसा ही है। इस तस्वीर में कंगना रनौत ने हाई थाई स्लिट बैकलेटगाउन पहन कर रखा है।

कंगना रनौत बोलीं खालिस्तानी आतंकवादी

कंगना रनौत बोलीं खालिस्तानी आतंकवादी

कंगना रनौत के इस अंदाज पर कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के निर्णय के बाद कंगना रनौत ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा था कि खालिस्तानी आतंकवादी भले ही आज सरकार का हाथ मरोड़ रही है। लेकिन उस महिला इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

कंगना रनौत और किसान आंदोलन

कंगना रनौत और किसान आंदोलन

कंगना ने लिखा कि जिसने अपनी जूती के नीचे इन सभी को कुचल दिया। उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया है। मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशक बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं। इनको वैसा ही गुरु चाहिए। कंगना रनौत के इस कंट्रोवर्शियल बयान के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X