सलमान खान से लड़ाई के बाद केआरके के घर चोरी, शेयर किया VIDEO, बोला- तोड़ने दो घर, डरता नहीं
सलमान खान से साथ हुई कंट्रोवर्सी के बाद कमाल आर खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।कमाल आर खान बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। वह आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं।
कमाल आर खान ने इस बार सीधे तौर से सलमान खान के साथ दुश्मनी ले ली है। जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। कुछ दिन पहले मीका सिंह ने भी आड़े हाथ लिया है। इतना सबकुछ होने के बाद केआरके ने अपना ट्विटर हैंडल भी लॅाक कर लिया है।

लेकिन इस बार केआरके ने अपने घर में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो फुटेज शेयर किया है। केआरके का ये वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करते हुए लिखा है कि वर्सोवा पुलिस ने मुझसे सीसीटीवी की फुटेज ले ली है। इसमें वो शख्स दिख रहा है जिसने मेरा घर लूटने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications