फरहान अख्तर के बाद ऋतिक के सपोर्ट में इस एक्ट्रेस ने लिखा ओपन लेटर
Recommended Video

ऋतिक रोशन के बैक टू बैक दो इंटरव्यू में अपनी बात पूरी देश के सामने रख चुके हैं। लोगों ने उन्हें अपार सर्मथन दिया है। फरहान अख्तर ने ओपन लेटर लिख कर लोगों के सामने अपनी राय रखी और ऋतिक रोशन का सपोर्ट भी किया।फरहान अख्तर के बाद एक और एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन का खुला सर्मथन किया है।
जी हां ऋतिक रोशन की काबिल फिल्म की को-स्टार यामी गौतम ने खुला ख़त लिखा है और कहा है कि फेसबुक पर बड़ा सा पोस्ट लिखते हुए उन्होंने ये भी लिखा कि मैंने उनके साथ एक फिल्म में काम किया है और मैं उनकी अच्छी दोस्त हूं इसलिए ये सब नहीं कह रही हूं बल्कि इंसानियत के तौर पर अपने विचार रख रही हूं।
यामी गौतम ने साथ ही ये भी कहा है कि ये जरुरी नहीं कि हमेशा गलती आदमी की ही हो। गलती लड़कियों की भी हो सकती है। ये आप इस पूरे लेटर में पढ़ सकते हैं कि यामी गौतम ने कैसे अपनी दिल की बात काफी बड़े पोस्ट में लिखी हैं।
वहीं ऋतिक रोशन के सपोर्ट में करण जौहर, सोनम कपूर जैसे स्टार्स भी आ चुके हैं जिनका मानना है कि ऋतिक रोशन पिछले कई सालों से प्रताड़ित हो रहे हैं। इधर, कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है और बॉलीवुड में कंगना को सपोर्ट कर रहे लोगों को खरी खोटी सुनाई है।



Click it and Unblock the Notifications