Video: 'एग्जॉटिक' के बाद बोली पीसी 'आई कांट मेक यू लव मी'

पीसी ने कहा कि बोनी रैट जैसे लोग उनकी इंसपिरेशन हैं
एक बार फिर से मैडम पीसी अपनी आवाज की जादू से लोगों को मदहोश करने को तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा मे अपना तीसरा एलबम लांच कर दिया है जिसका नाम है 'आई कांट मेक यू लव मी'।
Video: पूरा 'एग्जॉटिक' सांग
इस एलबम में भी प्रियंका ने अपने सेक्सी अंदाज का तड़का लगा दिया है। हालांकि प्रियंका का यह गाना इंटरनेशनल सुपर स्टार सिंगर बोनी रैट के एलबम से प्रेरित है। जिसके बारे में पीसी ने कहा कि बोनी रैट जैसे लोग उनकी इंसपिरेशन हैं। मेरे और बोनी रैट के गाने के बोल एक जैसे हैं लेकिन दोनों ही गानों में काफी अंतर है। वो गाना बेले था और सैड वर्जन था जबकि मेरा एलबम मदमस्त डांस नंबर है।
प्रियंका को पूरी उम्मीद है कि उनके एलबम 'एग्जॉटिक' की तरह 'आई कांट मेक यू लव मी' भी सफलता के झंडे गाड़ेगा। यह गाना आईटयून्स पर मौजूद है। देखते हैं कि पीसी के दावों में कितना दम है, फिलहाल तो उनके फैंस उनकी सक्सेस के लिए ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं और उन्हें ऑल द बेस्ट बोल रहे हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zOV0mrxGqHU?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications