ईशा, ऐश के बाद कैट मचाएंगी धूम

आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के लिए लगभग एक साल से धूम गर्ल की तलाश कर रहे थे काफी खोज के बाद उन्होंने कैट का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया है।
कैटरीना से पहले धूम सिरिज में सबसे पहले ईशा देओल को लिया गया था, ईशा के साध जॉन अब्राहम थे, इनके बाद आये रितिक रौशन और ऐश्वर्या राय जिनके हॉट किस ने धमाल मचा दिया था। अब कैटरीना और आमिर आ रहे हैं देखते हैं यह जोड़ी पहली बार साथ में दिखाई देगी।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिष्ट कहे जाने वाले आमिर का रोमांस कैट के साथ पर्दे पर क्या कहर ढाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस जोड़ी इंतजार अभी से लोग करने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











