ये कैसा 'फितूर'.. पाकिस्तानी बनेंगी कैटरीना कैफ!
[बॉलीवुड न्यूज] अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्मों से जुड़ी जानकारी भी धीरे धीरे बाहर आने लगी है। ताजा खबरों के मुताबिक, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और रेखा की इस फिल्म में कैट पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही है।

इतना ही नहीं, खबर यह भी मिली है कि 'फितूर' तीन किरदारों के बीच के रिश्तों को बयां करती हैं - नूर(आदित्य) एक कश्मीरी लड़का, उसकी प्रेमिका फिरदौस (कैटरीना) और बेगम (रेखा)। आपको बता दें, यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस की नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन' पर आधारित है। वहीं इस फिल्म में राहुल भट्ट, अजय देवगन, लारा दत्ता और तलत अजीज भी कैमियो निभाते नजर आएंगे।
जहां तक कैटरीना के पाकिस्तानी बनने की खबर है तो आपको बता दें, यह पहली नहीं है जब कैटरीना पाकिस्तानी किरदार निभा रही हैं। इससे पहले उन्होंने 'एक था टाइगर' में भी पाकिस्तानी लड़की का रोल अदा किया था। एक था टाइगर में कैट आईएसआई एजेंट थी। फितूर की काफी शूटिंग कश्मीर में हुई है, जहां बाकी सितारों समेत कैटरीना की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।
पढ़ें- रेखा की सदाबहार खूबसूरती पर कैटरीना फिदा..
कैटरीना को फितूर से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में उन्होंने कश्मीर में शूटिंग पूरी की और वापस आई हैं। इस फिल्म में कैट और आदित्य की जोड़ी की काफी बातें हो रही हैं। वहीं रेखा को भी देखने के लिए दर्शक दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 12 फरवरी 2016 को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













