'एक पहेली लीला' के बाद सनी की सेक्स-कॉमेडी के लिए रहिए तैयार!
सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की कहानी तो दर्शकों को शायद ही पल्ले पर रही है, लेकिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर को जरूर हिट्स पर हिट्स मिल रहे हैं। सनी लियोन इस फिल्म में काफी बोल्ड और हॉट किरदार निभा रही हैं, जिसका अंदाज आपको ट्रेलर देख कर ही लग गया होगा।
बहरहाल, एक पहेली लीला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन सनी लियोन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठीक एक महीने बाद 8 मई को सनी फिर से बड़े पर्दे पर 'कुछ कुछ लोचा है' करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सनी लियोन के साथ राम कपूर होंगे। वहीं, फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसमें सनी बिकिनी में नजर आ रही हैं और राम कपूर हैरत में दिख रहे हैं। लोगों को यह पोस्टर काफी पसंद आई थी।
पढ़ें- सनी ने बिकनी पहनकर कहा, क्या करूं हाए..कुछ कुछ लोचा है
फिल्म निर्देशक देवांग ढोलकिया ने कहा कि सनी लियोन और राम कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली उनकी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' एक सेक्स कॉमेडी फिल्म है। ढोलकिया ने एक बयान में कहा, 'मेरी फिल्म एक वयस्क हास्य फिल्म है, जिसमें सोच समझकर संवाद डाले गए हैं और यह सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।'
आपको बता दें, इस फिल्म में एवलीन शर्मा और नवदीप छाबड़ा ने भी काम किया है। और सनी और ढोलकिया ने इससे पहले 'टीना और लोलो' में भी साथ काम किया है। उम्मीद है, सनी लियोन के फैंस यह जानकर खुश होंगे कि उन्हें अप्रैल के बाद मई में भी सनी की फिल्म देखने को मिलने वाली है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं।


Click it and Unblock the Notifications
