सलमान खान ने दिवाली 2022 किया लॉक, फैमिली- ड्रामा फिल्म के साथ करेंगे धमाका?
सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर साजिद नाडियाडवाला के बैनर रहे फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की जोरशोर से घोषणा हुई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म शुरु नहीं हो पाई। इसी बीच फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब फिल्म का नाम होगा- 'भाईजान'। इसके निर्देशन का जिम्मा उठाया है फरहाद सामजी ने।
बहरहाल, फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु कर दी जाएगी, वहीं इस कॉमेडी ड्रामा को दिवाली 2022 में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। चूंकि ये एक पारिवारिक हंसी खुशी और इमोशन वाली फिल्म है, मेकर्स का मानना है कि दिवाली इसकी रिलीज के लिए परफेक्ट समय होगा।

बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट के मुताबिक, भाईजान' की शूटिंग नवंबर महीने से भारत में ही शुरु कर दी जाएगी। इस बीच सलमान टाइगर 3 की शूटिंग खत्म करेंगे। वहीं, फरहाद सामजी ने भी अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग खत्म की है। और अब 'भाईजान' के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications