अजय देवगन ने दिया फिल्मों को सफल होने का मंत्र, बताया बॉलीवुड को किसकी जरूरत है?

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ज़बरदस्त छलांग लगाते हुए ये साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग है। अजय देवगन इस समय बादशाह के रूप में निकल कर सामने आए हैं। 'दृश्यम 2' ने रविवार 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.2 करोड़ की कमाई की है।
ऐसे में तीन में कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को 63 करोड़ का कलेक्शन दिया है। जहां, पहले दिन, फिल्म ने 15.3 करोड़ की ओपनिंग देते हुए एक सफल शुरुआत दर्ज की थी वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 प्रतिशत लंबी छलांग मारते हुए 21.5 करोड़ की कमाई करते हुए ये साफ कर दिया था कि फिल्म केवल सफल होने के लिए ही रिलीज हुई है।
वहीं, अजय देवगन ने फिल्म की सफलता से गदगद होकर बताया है कि बॉलीवुड को फिलहाल खराब समय से निकलने के लिए किस चीज की जरूरत है। 'द वैरायटी' को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने इसके बारे में बात की है।

कैसे संकट से निकले बॉलीवुड
अजय देवगन ने बताया है कि बॉलीवुड को संकट से निकलने के लिए फिलहाल तीन या चार 'दृश्यम' जैसी फिल्मों की जरूरत है।

अजय देवगन ने कहा-
अजय देवगन ने बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कहा- 'टॉनिक के बारे में बात करें तो, मुझे लगता है कि बॉलीवुड को तीन या चार दृश्यम की जरूरत है- यही जरूरी है, मुझे उम्मीद है कि यह शुरुआत है।'

बकवास नहीं देखते दर्शक
अजय देवगन ने साथ ही कहा- 'मुझे लगता है कि मनोरंजक फिल्में बनाना बहुत आसान नहीं है। आपको दर्शकों को ढाई घंटे तक बांधे रखना होता है और खास बात यह है कि अब दर्शक बहुत स्मार्ट हो गए हैं, इसलिए आप उन्हें सिर्फ बकवास नहीं दिखा सकते।'

'भोला' का निर्देशन कर रहे अजय देवगन
आपको बता दें कि, अजय देवगन अब अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' में जुटे हुए हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 'भोला' के निर्देशक भी अजय देवगन खुद हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन चरण में है और मार्च 2023 में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications