डॉन नहीं होगा खत्म जल्द ही आएगा डॉन 3

वैसे इस समय फरहान अपनी फिल्म डॉन 2 में व्यस्त हैं, साथ ही खबर आई है कि वो भाग मिल्खा भाग के लिए भी समय निकाल रहे हैं। वैसे अपनी फिल्म डॉन 2 के लिए फरहान ने काफी प्लानिंग कर ली है और इस फिल्म के लिए फरहान ने टीज़र भी लॉच कर दिये हैं। इस फिल्म का काम दिसंबर के शुरूआत तक खत्म कर दिया जाएगा ताकि यह फिल्म क्रिसमस के दिन पर्दे पर आ जाए।
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनीत डॉन का फरहान ने रीमेक बनाया था। फरहान अपने रीमेक श्रृंखला की अगली एक्शन फिल्म डॉन 2 द किंग इज बैक लेकर आने वाले हैं। फरहान से जब यह पूछा गया कि हमें डॉन श्रृंखला की फिल्म कब तक देखने को मिलेगी तो उन्होंने बताया फिल्म की कहानी खत्म नहीं होती। जिस तरह डॉन को पकड़ना मुश्किल है......उसी तरह कहानी का खत्म होना भी मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











