सिल्क स्मिता के बाद प्रेगनेंट होंगी विद्या बालन
अपने हॉट अवतार से वाह वाही लुट चुकी विद्या बालन अब अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लग गयी हैं। लेकिन इसी के साथ ही वो अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रही हैं जिसमें वो प्रेगनेंट महिला का किरदार निभाने वाली हैं। जो कि अपने खोए हुए पति की तलाश करती है।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म किल बिल पर आधारित है, जिसका निर्देशन सुजॉए घोष कर रहे हैं। इस रोल के बारे में विद्या का कहना है कि जब मैं कॉलेज में थी तब प्रेगनेंट महिलाओं की नकल किया करती थी। दरअसल वो थोड़ी दूर चलती है और रूक कर सांस लेती है कुछ ऐसा ही मैं भी किया करती थी।
इतना ही नहीं कॉलेज में कुछइस तरह के रोल भी किए हैं इसलिए मुझे इस किरदार को खुद में ढालने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अलावा विद्या इस फिल्म को लेकर काफी खुश भी नज़र आ रही हैं क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग कलकत्ता में होने वाली है और विद्या को कलकत्ता काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications












