..................... After directing TV Show Simi Garewal to direct a film,फिल्म निर्देशन में फिर से हाथ आजमायेंगी सिमी ग्रेवाल - Hindi Filmibeat

24 साल बाद दोबारा निर्देशन करेंगी सिमी ग्रेवाल

By Belal Jafri

मुंबई। करीब 24 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद चर्चित अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल एक बार फिर से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उतरने जा रही हैं । सिमी को राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर और रिषि कपूर अभिनीत कर्ज में यादगार भूमिका निभाने के लिये आज भी याद किया जाता है।

simi garewal

वह एक बार फिर से निर्देशक के तौर पर बड़े पर्दे पर उतरने को लेकर बहुत उत्साहित हैं । अभिनेत्री से जुड़े के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि , "उन्होंने एक पटकथा लिखी है और वह इसे निर्देशित करने की योजना बना रही हैं। यह फिल्म न्यूयार्क और मास्को में फिल्मायी जायेगी"।

यह अभी शुरूआती चरण में है इसलिये ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता। वर्ष 1988 में सिमी ने हिंदी फिल्म रूखसत लिखी और उसे निर्देशित किया था । यह एक पारिवारिक कहानी है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुराधा पटेल, मार्क जुबेर, अमरीश पुरी आदि ने काम किया था।

गौरतलब है कि सिमी इससे पहले अपने लोकप्रिय टीवी शो को भी निर्देशित कर चुकी हैं साथ ही इस शो की पूरी स्क्रिप्ट भी सिमी के द्वारा ही लिखी गयी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सब से पहले सिमी एक लघु फिल्म का भी निर्देशन कर चुकी हैं जिस का निर्देशन उन्होंने 1991 में किया था इस उनके द्वारा इस लघु फिल्म का नाम इंडियाज राजीव रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X