'दिल बेचारा' के बाद 'लूटकेस' की रिलीज डेट की घोषणा, हॉटस्टार पर आएगी यह कॉमेडी- ड्रामा
बॉलीवुड फिल्मों का डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज होना शुरु हो चुका है। खासकर डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने लंबी चौड़ी लिस्ट निकाली है, जो फिल्में सीधे डिजिटल आने वाली हैं। सिनेमा प्रेमी इस फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' के बाद, अब कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल स्टारर फिल्म 'लूटकेस' की प्रीमियर डेट की घोषणा की हो चुकी है।
फिल्म के ट्रेलर को इसके अनोखे और दिलचस्प कहानी के लिए बहुत सराहना मिली है और अब यह फिल्म अब 31 जुलाई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा।

यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में है जिसे एक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है। कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।
यहां जानें हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











