ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह ने लिया बड़ा फैसला? फरहान की 'डॉन 3' को बीच मझधार छोड़ा!

Ranveer Singh Don 3 Exit: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की शानदार सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 571 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है।

Ranveer Singh Don 3 Exit

सोमवार को ही फिल्म ने करीब 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जल्द ही 900 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।

क्या रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3'?

इसी बीच रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' से दूरी बना ली है। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे और इसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी।

बताया जा रहा है कि रणवीर अब अलग-अलग तरह की फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं। वह संजय लीला भंसाली, एटली और लोकेश कनगराज जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम करने के इच्छुक हैं। साथ ही, वह लगातार गैंगस्टर किरदारों में नजर नहीं आना चाहते, क्योंकि 'धुरंधर' के बाद लोग उन्हें उसी इमेज में देखने लगे हैं। हालांकि, रणवीर के 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

'प्रलय' की शूटिंग जल्दी शुरू करना चाहते हैं रणवीर

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रणवीर सिंह अपनी दूसरी फिल्म 'प्रलय' को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं। पहले इसकी शूटिंग साल 2026 के मिड में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब रणवीर चाहते हैं कि इसे जल्दी फ्लोर पर लाया जाए।

सूत्रों के अनुसार, रणवीर खुद फिल्म के शेड्यूल और डेट्स को लेकर मेकर्स के साथ काम कर रहे हैं, ताकि प्रोजेक्ट में देरी न हो और शूटिंग जल्द शुरू की जा सके।

'डॉन 3' में अब नया हीरो?

पहले प्लान था कि 'धुरंधर' की रिलीज के बाद रणवीर 'डॉन 3' की तैयारी शुरू करेंगे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। खबर है कि फिल्म को आगे टाल दिया गया है और मेकर्स अब किसी नए एक्टर की तलाश कर सकते हैं।

'डॉन 3' की हीरोइन को लेकर भी बदलाव

साल 2023 में अनाउंस हुई 'डॉन 3' अब तक कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। पहले खबर थी कि फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड होंगी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। उनकी जगह अब कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है।

रणवीर को झेलनी पड़ी थी आलोचना

जब 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए अनाउंस किया गया था, तब सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने उनकी तुलना अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से की थी, जिन्होंने पहले 'डॉन' फ्रेंचाइज़ी में आइकॉनिक किरदार निभाए थे।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X