..................... अक्षय कुमार और अहान शेट्टी की फिल्म की खबरों पर एक्टर ने दिया रिएक्शन | After Dhoom 4, Akshay Kumar Reacts On Reports Of Doing A Film With Ahan Shetty - Hindi Filmibeat

धूम 4 के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी दूसरी एक्शन फिल्म को भी बताया FAKE- दिया रिएक्शन

अक्षय कुमार बॉलीवुड के व्यस्तम अभिनेताओं में शामिल हैं। उनके पास फिलहाल 6 से 7 फिल्में लाइन में हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। लेकिन इसके साथ ही कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिनसे समय समय पर उनका नाम जुड़ता आाया है, लेकिन ये सिर्फ महज अफवाह साबित होती है।

हाल ही में अक्षय कुमार ने धूम 4 से जुड़ी सारी अफवाहों को शांत किया है। वहीं, अब अहान शेट्टी के साथ उनकी अगली फिल्म को लेकर खबरें तेजी पकड़ रही थी। लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म की खबरों को भी पूरी तरह अफवाह बताया है।

Akshay Kumar

अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने की अफवाह पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, "फेक न्यूज के स्केल में 10/10, कैसा रहेगा अगर मैं एक फेक न्यूज के खुलासे का बिजनेस खोल लूं तो?"

बता दें, बीते दिन ही खबर आई थी कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए अक्षय कुमार और अहान शेट्टी को एक साथ लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चूंकि दोनों अभिनेता निर्माता के साथ पहले ही एक एक फिल्म कर रहे हैं, इसे सच भी मान लिया गया। लेकिन अब अभिनेता ने इसे गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X