Death News: धर्मेंद्र के बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, 69 साल की उम्र में टॉप एक्टर का निधन
Ramakant Dayama Death: टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेने वाले एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। महज 69 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि रमाकांत दायमा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

शुभांगी लटकर ने शेयर किया वीडियो
रमाकांत दायमा के मौत की पुष्टि उनकी साथी एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर की है। उनके निधन की इस दुखद खबर को शेयर करते हुए उन्होंने उनका एक हैप्पी मोमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो डांस और एक्ट करते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट में उन्होंने रमाकांत दायमा के लिए दुख जताते हुए लिखा, 'आज हमने एक बेहद खूबसूरत आत्मा को खो दिया और मैं बस निशब्द हूं। रमाकांत दायमा न केवल मेरे अच्छे दोस्त और फैमिली फ्रेंड थे, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं बहुत तारीफ और सम्मान करती थी। जीवन, स्नेह और ऊर्जा से भरपूर, वे हर चुनौती के बावजूद जीवन का आनंद लेना जानते थे। एक सहज डांसर, एक भावपूर्ण सिंगर, एक प्रतिभाशाली एक्टर और मेरे लिए, एक बुद्धिमान सलाहकार जिनके शब्दों में हमेशा अर्थ होता था।'
उन्होंने आगे लिखा, 'दिखने में वे भले ही छोटे कद के लगते थे, लेकिन मेरी जानकारी में वे सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे। हम सभी जानते थे कि वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे, फिर भी दिल में उम्मीद हमेशा बनी रहती। हमारे कई अधूरे सपने थे। सालों बाद, मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहती थी।'
उन्होंने लिखा, 'हमने साथ में एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था।'उन्होंने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए लिखा, 'जब मैंने उनसे अनुरोध किया तो वे मुस्कुराए और बोले- मुझे जल्दी ठीक होने दो। हमने साथ में चुनिंदा खूबसूरत कविताएं मंच पर पेश करने की भी प्लानिंग की थी। वह सपना भी अब अधूरा रह गया, कुछ नुकसान ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही है। रमाकांत जी, आपकी बहुत याद आएगी। आपकी गर्मजोशी, आपका साहस, आपकी कला और आपकी खूबसूरत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।'


Click it and Unblock the Notifications