Delhi Metro के बाद मुंबई लोकल ट्रेन में जमकर चले लात घूंसे, लोग बोले- 'रोज का काम है'

delhi metro, viral video

दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से जिस तरह के कामों का अड्डा बनी हुई है वो किसी से भी छिपा नहीं है। लेकिन इस वक्त मामला दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि मुंबई की लोकल ट्रेन का है। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में पहले दो शख्स एक दूसरे के आमने सामने आते हैं और बहस के बाद हाथापाई पर उतर जाते हैँ। देखते ही देखते ट्रेन में हंगामा होता है और कई लोग एक सामने आ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ट्विटर पेज पर शख्स ने वीडियो के साथ लिखा, ''भीड़भाड़ वाले मुंबई लोकल के अंदर बस एक सामान्य दैनिक दृश्य, सुपर कूल रेफरी बहुत पसंद आया..'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा, ''यह आश्चर्य की बात नहीं है कि जिस व्यक्ति ने हस्तक्षेप किया और यह सुनिश्चित किया कि लड़ाई न बढ़े।''

एक का कहना है, ''वन नेशन, वन ट्रेन।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इसी तरह के मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन ने शख्त नियम लागू किए थे। हालांकि अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हुआ है।

कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं। कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए मुंबई लोकल ट्रेन की ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X