दीपिका के बाद अब सनी लियोन करेंगी लुंगी डांस
मुंबई। चेन्नई एक्सप्रेस का नाम लेते ही हमारे जेहन में सबसे पहले 'लुंगी डांस' की धुन गूंजने लगती है। यो यो हनी सिंह द्वारा गाये शाहरूख और दीपिका के इस गाने ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। दीपिका इस गाने में काफी हॉट भी नजर आईं थी। लेकिन दीपिका के बाद एक और अभिनेत्री अब लुंगी पहनकर डांस करने जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, तेलुगू फ़िल्म 'करंट थीगा' के एक आइटम सॉन्ग में सनी लियोनी ने लुंगी पहनकर डांस किया है। 'करंट थीगा' के इस गाने की तस्वीर में सनी लियोनी बिलकुल दीपिका की तर्ज पर ही लुंगी पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने बेल्ट और चश्मा भी लगाया हुआ है। ठीक वैसे ही जैसे लुंगी डांस में दीपिका ने वेशभूषा रखी थी।
वहीं, खबर यह भी है कि सनी लियोनी को इस लुंगी डांस के लिए काफी भारी भरकम रकम अदा की गई है। फ़िल्म में महज़ इस गाने के लिए सनी को कथित तौर पर डेढ़ करोड़ रुपए की भारी रकम दी गई है। आपको बता दें, इस साल रिलीज़ हुई अपनी फ़िल्म रागिनी एमएमएस-2 की कामयाबी के बाद सनी ने अपनी फ़ीस बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
