दीपिका के बाद पद्मावत के दूसरे अभिनेता की मैडम तुसाद में एंट्री, शाहिद कपूर का पुतला लगेगा
Recommended Video

मैडम तुसाद लंदन में अपना वैक्स स्टैच्यू देखने का सपना शायद हर सेलेब्रेटी का होता है पर वहां पर उसी को जगह मिलती है जो वाकई में कुछ अचीव कर चुका होता है। बता दे कि हाल ही में दीपिका पादुकोण के वैक्स पुतले की खबर आई थी और अब उनके साथ फिल्म पद्मावत में नजर आए अभिनेता शाहिद कपूर भी इसका हिस्सा होंगे। जी हां अभिनेता शाहिद कपूर का पुतला मैडम तुसाद लंदन में लगाने का काम शुरु हो गया है। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर ने दी और लिखा कि अपनी नजर रखिए बहुत जल्दी आ रहा हूं।
हाल ही में कई बड़े सेलेब्रेटीज का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ था चाहे वो फिल्म निर्माता करण जौहर हो या फिर अभिनेता वरुण धवन। इन दोनो का पुतला भी हाल ही में मैडम तुसाद में लगने की बात सामने आई थी।

हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद सिंगापुर में लगाया जाएगा जिसपर काम चल रह है।
इस समय कई सुपरस्टार्स को लेकर मैडम तुसाद काम कर रहा है और बॉलीवुड से लगभग हर बड़े स्टार्स का पुतला मैडम तुसाद में लगा है या तो लग रहा है।
शाहिद कपूर एक बेहतरीन अभिनेता है और कई फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौका दिया है। यही कारण है कि उनके इस अचीवमेंट को लोग सफलता की निगाह से देख रहे होंग।
फिल्म पद्मावत में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे और अभिनेताओं का वैक्स पुतला लंदन में लगने का काम चल रहा है। शाहिद कपूर इस समय फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लिए चर्चा में चल रहे है जो कि रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी थी लेकिन डेट्स ना मिलने के कारण इसकी रिलीज डेट कई बार बढ़ाई गई है।
हाल ही में खबर आई है कि फिल्म 21 सितंबर को रिलीज की जाएगी जिसका इंतजार शाहिद के फैंस कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












