ALERT: ब्लॉकबस्टर की तैयारी.. दंगल के बाद ये दोनों साथ करेंगे काम!

दंगल की सफलता के बाद नितेश तिवारी पर हर निर्माता की नजर है। ऐसी खबर है कि नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला मिलकर साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। दोनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है !

निर्माता साजिद नाडियाडवाला किसी भी बेहतरीन कहानी को अब अपने हाथ से गवाना नहीं चाहते हैं। इस महीने के आखरी में उनकी फिल्म रंगून रिलीज हो रही है।

रंगून अभी दर्शकों के बीच पहुंची भी नहीं कि इससे पहले साजिद ने अपनी दूसरी फिल्म की प्लानिंग कर ली है। साजिद दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी के साथ काम करने जा रहे हैं। अभी तक इस पर साजिद या नितेश की तरफ से कोई जानकारी नहीं आयी है।

Nitesh Tiwari

लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच एक खास मुलाकात हुई। नितेश तिवारी ने साजिद को एक कहानी सुनाई। यह कहानी साजिद को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कह दी है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस कहानी पर नितेश कई सालों से फिल्म बनाना चाह रहे थे।मगर वह सही मौके की तलाश कर रहे थे। दंगल के बाद नितेश के सितारे बुलंदी पर है।

हर बड़ा निर्माता नितेश के साथ काम करने का मौका नहीं छोड़ना चाहता है। इसके साथ दंगल के बाद नितेश भी सफलता को सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट को ही प्राथमिकता देना चाहते हैं।

साजिद नाडियाडवाला की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह बेहतरीन स्किप्ट को सुनकर ही उसकी कमाई की चमक भाप लेते हैं। यही वजह है कि उन्होंने हमेशा कमाऊ फिल्मों को अपने बैनर के लिए पसंद किया है।

दूसरी तरफ नितेश इस कहानी पर तकरीबन 14 साल से काम कर रहे हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी किस स्तर की हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X