300 करोड़ क्लब की ओर अग्रसर आमिर की 'धूम 3'

20दिसंबर को रिलीज हुई यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 3' ने मात्र 11 दिन में 211 करोड़ की कमाई कर ली है जिसके बाद साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।

जिसकी वजह से बच्चे-बच्चे की जुबान पर आमिर खान का नाम है। 'धूम 3' शाहरूख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और रितिक रोशन की 'कृष 3' को बड़ी ही आसानी से पछाड़ने वाली है।

'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 216 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। आमिर के अलावा 'धूम-3' में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने भी मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म 20 दिसंबर को देश के 4,000 सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने अनुमानत: 100 करोड़ की लागत से फिल्म का निर्माण किया है।

मल्टीमीडिया कंबाइन्स के राजेश थडानी ने मीडिया को बताया, "फिल्म के हिंदी संस्करण ने ही पूरे देश में अब तक 211 करोड़ की कमाई कर ली है। दूसरी भाषाओं में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। थडानी ने आगे बताया, "विदेशों में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। विदेशों में फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह कुल मिलाकर 'धूम-3' 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुका है।"

मुक्ता आर्ट्स के संजय घई ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि 'धूम-3' भारत में 300 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगा, क्योंकि फिल्म के प्रदर्शन में अभी तक किसी तरह की कमी नहीं देखी गई।"

देखते हैं कि आमिर खान की 'धूम 3' की धूम 300 करोड़ तक पहुंचती है कि नहीं। फिल्म में आमिर खान की दोहरी भूमिकाएं हैं तो वही यह फिल्म बतौर अभिनेता उदय चोपड़ा की आखिरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X