डिस्चार्ज कनिका कपूर पर बड़ा खतरा, कोरोना फैलाने पर लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ !
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को पीजीआई लखनऊ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह कोरोना से संक्रमित थीं और लगातार 20 मार्च से उनका इलाज चल रहा था। इसमें उनके कोरोना टेस्ट की पांच से अधिक रिपोर्ट सामने लायी गई। पिछली दो रिपोर्ट में वह निगेटिव पाई गई हैं। बता दें कि कोरोना से मुक्त होने के बाद अब कनिका के लिए पुलिस इंतजार कर रही है।
जी हां, 14 दिन के बाद कनिका को पुलिस के सामने पेश होना होगा। उन पर कोरोना का फैलाना का आरोप लगाया गया है। साथ ही इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

कनिका कपूर ने संक्रमित होने के बाद बाद भी खुद को आइसोलेशन में नहीं रखने का फैसला लिया। लंदन से आने के बाद वह कई लोगों से मिली। जिसकी वजह से 200 से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई है। चलिए जानते हैं इस संबंध में पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications