कंट्रोवर्सी खत्म.. फिर से शुरु होगी 'ब्लॉकबस्टर' तैयारी.. 200 करोड़ बजट के साथ!
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग 10 मार्च से शुरु होगी। फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में हैं।
जयपुर में होने वाली कंट्रोवर्सी के बाद संजय लीला भंसाली के 'पद्मावती' की शूटिंग कुछ दिनों तक बंद कर दी गई थी। सबके दिमाग में एक ही सवाल था कि अब फिल्म की शूटिंग कब शुरु होगी। बहरहाल, फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ने जवाब दे दिया है।
[शाहरूख ने कहा- 'फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है.. लेकिन FINAL नहीं है..']
ट्विटर पर फैंस के साथ बातचीत करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 10 मार्च से फिर से शुरु हो जाएगी। अब शाहिद और दीपिका के सीन्स शूट किये जाएंगे।

संजय लीला भंसाली की अंतिम फिल्म बाजीराव मस्तानी सुपरहिट रही थी। बहरहाल, पद्मावती की बात करें तो इससे भी लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और शाहिद मुख्य किरदारों में दिखेंगे। दीपिका, रणवीर के साथ यह संजय लीला भंसाली की तीसरी फिल्म है।
बहरहाल, पद्मावती 175 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। लिहाजा, यदि फिल्म को हिट होना है तो कम से कम 220 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करना होगा।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications