Nadav Lapid के बदले सुर, The Kashmir Files को बताया शानदार फिल्म लेकिन...

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के ज्यूरी हेड नादव लैपिड के बयान पर जबरदस्त बवाल मचा है। उन्होंने आईएफएफआई में 'द कश्मीर फाइल्स' को एक वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने उनका समर्थन किया था तो कई लोग उनके खिलाफ उतर आए थे। लेकिन, नादव लैपिड ने अब इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नादव लैपिड ने इंडिया टुडे से बातचीत में नादव लैपिड ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने जो भी कहा उस पर आज भी कायम हैं। नादव लैपिड ने कहा- मुझे लगता है मैंने वो कहा जो मुझे कहना था। मैं भारतीय नहीं हूं और इस बारे में बात करते हुए मुझे असहज महसूस नहीं होता। मैंने वही किया जो मुझे लगा कि किया जाना चाहिए।
साथ ही नादव लैपिड ने ये भी कहा- मैं इस तथ्य को मानता हूं कि 'कश्मीर फाइल्स' शानदार फिल्म है। मेरी जिम्मेदारी थी वो बताना जो मैंने इस फिल्म में देखा था। बता दें कि, इजरायली फिल्ममेकर ने विवादित बयान आईएफएफआई के आखिरी दिन दिया था।
नादव लैपिड ने अपने बयान में कहा था - हम सभी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म से परेशान और हैरान थे। यह सिर्फ एक प्रोपेगेंडा और अश्लील फिल्म की तरह लगा जो कि इस तरह के समारोह के काबिल नहीं था। मैं खुले तौर पर इस भावना को आपके साथ साझा करने में सहज महसूस कर रहा हूं, ये फिल्म इस फेस्टिवल की खासियत यही है कि हम आलोचना को स्वीकारते हैं और इसपर बात भी करते हैं।'
इसके बाद अनुपम खेर समेत फिल्म के लीड स्टार्स और फिल्म की प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी और नादव के बयान की आलोचना की। कई बीजेपी नेताओं ने भी नादव लैपिड के इस बयान की जमकर आलोचना की है। हालांकि, नादव ने यह साफ कह दिया है कि वो अपने बयान पर कायम हैं।


Click it and Unblock the Notifications











