सर्जरी के बाद भी हसीन हैं मनीषा कोईराला
नैसर्गिक सुंदरता की मालकिन औऱ नेपाली बाला हाल ही में एक बहुत बड़ी जंग जीतकर वापस भारत आयी हैं। जी हां आपने सही समझा कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मनीषा कोईराला की। जिनकी एक हंसी पर ना जाने कितने लोग जान देने को तैयार रहते थे। नंबे के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल मनीषा कोईराला पिछले 6 महीने से अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही थीं जिसमें उनकी विजय हुई हैं।
इससे पहले ही मनीषा ने ट्विटर के जरिये यह बता दिया था कि वह पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गयी हैं। इस बात को जब डॉक्टरों ने उनसे कहा था तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी थीं। मनीषा ने कैंसर से जीत को अपना पुर्नजन्म बताया था, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक मनीषा के अंदर उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा था।
लोगों को मनीषा इलाज के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत और ऊर्जावान नजर आ रही थीं।
हाल ही में मनीषा के ट्विटर अकांउट पर उनकी ताजा तस्वीरे पोस्ट हुई हैं जिन्हें देखकर वाकई में लगता है कि ओवेरियन कैंसर के इलाज के बाद मनीषा की खोई हुई मुस्कान और आत्मविश्वास वापस लौट आया है। हालांकि मनीषा के सिर पर इस समय एक भी बाल नहीं हैं बावजूद इसके वो प्यारी और स्वीट नजर आ रही हैं।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं मनीषा की खूबसूरती..


Click it and Unblock the Notifications











