युवराज सिंह की तरह धमाकेदार वापसी करेंगी मनीषा

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मनीषा कोईराला पूरी तरह से ठीक होकर मायानगरी मुंबई आ गयी हैं। मनीषा पिछले 6 महीने से अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही थीं जिसमें उनकी विजय हुई हैं। इससे पहले ही मनीषा ने ट्विटर के जरिये यह बता दिया था कि वह पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गयी हैं। इस बात को जब डॉक्टरों ने उनसे कहा था तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी थीं। मनीषा ने कैंसर से जीत को अपना पुर्नजन्म बताया है।

फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ होकर लौंटी मनीषा से उनके करीबी और चाहने वालें उनके घर पर मिलने आ रहे हैं। मनीषा के सचिव घोष ने मीडिया को बताया फिलहाल मनीषा ठीक है लेकिन अभी कुछ दिन तक आराम करने के बाद वह फिर से काम पर लौंटेगी। उनके पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट हैं जिसे कि वह पूरी तन्मयता से पूरा करना चाहती हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीषा इलाज के बाद और खूबसूरत और ऊर्जावान हो गयीं हैं। सभी को लगता है कि मनीषा की फिल्मी पर्दे पर वापसी वैसे ही होगी जैसे कि क्रिकेट फील्ड पर युवराज सिंह की हुई है।

मनीषा के चाहने वालों ने भी फेसबुक और ट्विटर पर यही लिखा है कि मनीषा आप बहुत शक्तिशाली हो, हम उम्मीद कर रहे हैं कि अब आपकी शक्ति हमें एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। आप अपना पूरी तरह से ख्याल रखो। आप खुदा की चहेती बच्ची हैं तभी तो उन्होंने आपको पूरी तरह से सही कर दिया।

आईये आपको दिखाते हैं कि कैंसर की जंग में किस-किस ने विजय हासिल की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X