आदर जैन से ब्रेकअप के बाद इस एक्टर को दिल दे बैठीं तारा सुतारिया, खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार

Tara Sutaria

Tara Sutaria Confirm Her Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि तारा सुतारिया पहले आदर जैन के डेट करती थीं, लेकिन दोनों के ब्रेकअप ने तारा को बुरी तरह तोड़ दिया। आदर ने तारा से ब्रेकअप कर तारा की दोस्त अलेखा आडवाणाी से शादी रचा ली। लेकिन अब आदर की शादी के कुछ समय बाद तारा सुतारिया ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

तारा ने कंफर्म किया वीर संग अपना रिश्ता

दरअसल हाल ही में तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में दोनों की सिज़लिंग केमिस्ट्री देख फैन्स तो कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। तारा और एपी ढिल्लों दोनों ही इन फोटोशूट में काफी कोज़ी होते दिखे। पहले तो फैन्स को लगा कि शायद दोनों के बीच कुछ है तो नहीं, लेकिन जैसे ही फैन्स ने कमेंट बॉक्स देखा वहीं सब साफ हो गया। दरअसल तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर एक्टर वीर पहाड़िया ने कमेंट करते हुए 'माई' लिखा है इसी के साथ ही उन्होंने एक सन और एक हार्ट इमोजी भी बनाया है।

तारा के पोस्ट पर आया कमेंट्स का सैलाब

लेकिन आपको बता दें कि ये कहानी यहीं नहीं रुकी। तारा सुतारिया ने भी इसका जवाब दिया है। जी हां, तारा ने रिप्लाई करते हुए 'माइन' तो लिखा ही साथ ही में एक इवल आई और एक हार्ट इमोजी बनाया। बता दें कि दोनों के इस कमेंट को देखने के बाद तो कमेंट बॉक्स में सैलाब आ गया। जहां एक यूजर ने पूछा- क्या ये सच है ? तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तारा बहुत ही प्यारी है। उसका दिल मत तोड़ना वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मुझे यकीन नहीं हो रहा आप दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हो।

इटली मनाने गए थे वेकेशन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तारा और वीर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ इटली वेकेशन पर गए थे। इटली से तारा और वीर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिससे फैन्स ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन तारा और वीर के कमेंट को देखने के बाद लगता है कि दोनों ने ही अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया।

More from Filmibeat

Read more about: tara sutaria veer pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X