सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप की चर्चा के बीच कियारा आडवाणी बोलीं- जिंदगी से जुड़ गया, भुलाना नहीं
बॅालीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि कभी भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने रिश्ते का सच सबके सामने नहीं लाया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच जब कियारा आडवाणी से किसी खास को भूलने की बात पूछी गई तो उनका जवाब यह आया कि वह अपनी जिंदगी से जुड़े हुए किसी भी इंसान को भुलाना नहीं चाहती हैं।
भूल भुलैया के ट्रेलर लांच के दौरान कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एक साथ दिखाई दिए। यहीं पर एक पत्रकार के पूछे गए सवाल के जवाब को कियारा के ब्रेकअप से जोड़ कर देखा जा रहा है। ट्रेलर लांच के दौरान एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपकी फिल्म का नाम भूल भुलैया है।

क्या आप अपनी जिंदगी में किसी को भूलना चाहती हैं? इस पर कियारा ने कहा कि बिल्कुल नहीं। मैं अपनी जिंदगी में जिससे भी मिलती हूं। उससे मैंने कुछ ना कुछ सीखा है। उन्होंने मेरी लाइफ में काफी कुछ जोड़ कर रखा है। मैं किसी को कभी भी नही भूलना चाहती हूं। बता दें कि शेरशाह फिल्म के दौरान दोनों की जोड़ी काफी पसंद किया गया।
इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए। असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट करने लगे। कई बार दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। साथ ही वेकेशन से लौटते समय भी एयरपोर्ट पर एक साथ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को देखा गया। कभी भी दोनों ने एक दूसरे के लिए सार्वजनिक तौर पर प्यार का इकरार नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार माना जा रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक दूसरे को एक साल से अधिक समय के लिए डेट किया। हालांकि अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों पर दोनों में से किसी ने खुल कर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
