'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, जानें Detail

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से इन दिनों उत्साहित हैं। 'ब्रह्मास्त्र' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए फिल्म रिलीज होने के बाद भी दोनों प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। लेकिन, अब रणबीर कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Recommended Video

Pregnant Alia Bhatt & Ranbir Kapoor were clicked as They Promote their film Brahmastra

मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर जल्द ही 'एनिमल' फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। दोनों सितंबर के महीने तक 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि प्रमोशन का फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

after brahmastra promotions ranbir kapoor to shooting of animal in mumbai, know the detail

इसके बाद रणबीर कपूर 'एनिमल' के मुंबई शेड्यूल की भी शूटिंग अनिल कपूर के साथ अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू करेंगे। रणबीर कपूर मनाली और मुंबई के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अक्टूबर से 'एनिमल' फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी।

आपको बता दें कि, इस फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा को लिया गया था। लेकिन बाद में रश्मिका मंदाना इस फिल्म का हिस्सा बनीं। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X