बॉयकट बॉलीवुड के बाद अब ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा बॉलीवुड स्वाहा

Shah Rukh Khan

पिछले लगभग 1 साल से ज्यादा समय से ट्विटर पर ट्रेंड होने वाले अलग-अलग हैश टैग ने बॉलीवुड की रातो की नींद उड़ा दी है। बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स और एक्टर्स को सबसे ज्यादा परेशान जिस हैश टैग ने किया है, वह है बॉयकट बॉलीवुड। इस हैश टैग की भेंट बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' चढ़ गयी। आलम यह है कि हर नयी फिल्म के रिलीज होने से पहले बॉयकट बॉलीवुड का हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगता है। अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर भी बॉयकट बॉलीवुड का हैश टैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Recommended Video

Swara Bhasker strong reaction On Pathaan Controversy And Tunisha Case | FilmiBeat
 पठान के बॉयकट का हैशटैग ट्रेंड :

पठान के बॉयकट का हैशटैग ट्रेंड :

अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘पठान' के साथ शाहरुख खान करीब 4 सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हुआ है जिसे देखकर फैंस खुश हो रहे हैं। लेकिन इस बीच ‘पठान' के साथ ही शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर यह भी है कि ट्विटर पर अब बॉयकट पठान और बॉयकट बॉलीवुड का हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा है।

बॉयकट ट्रेंड में जुड़ा नया हैशटैग :

बॉयकट ट्रेंड में जुड़ा नया हैशटैग :

बॉयकट बॉलीवुड, बॉयकट फिल्म और बॉयकट एक्टर के बाद अब जो नया हैशटैग इस ट्रेंड में जुड़ा है, वह है बॉलीवुड स्वाहा। इस हैशटैग के साथ शाहरुख खान की पुरानी वीडियो भी शेयर की जा रही है जिसमें वह धर्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। लोग उनकी फिल्म का टाइटल ‘पठान' होने पर आपत्ति जता रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन ट्रेंड्स का कोई असर बॉलीवुड के बादशाह और हरदिल अजीज शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' पर पड़ता है या नहीं।

सुनील शेट्टी ने की है सीएम योगी से अपील :

सुनील शेट्टी ने की है सीएम योगी से अपील :

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास अपील की है। उन्होंने सीएम योगी से कहा, "आपके कहने पर बॉय कट ट्रेंड रुक सकता है। आप इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करिए।" वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान कई बार अपने फैंस व चाहने वालों पर पूरा भरोसा जताते नजर आए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X