सुपरहिट हुई 'द कश्मीर फाइल्स', धमकी मिलने पर विवेक अग्निहोत्री को Y कैटेगरी की बड़ी सुरक्षा !
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन से जुड़ी इस कहानी को लेकर देश में उत्साह है। जहां पर इस फिल्म को देखना जरूरी है ऐसा संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री को नफरत का भी सामना करने की खबर सामने आ रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले भी विवेक अग्निहोत्री को धमकी भरे फोन कॉल और सोशल मीडिया पर मैसेज आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।

विवेक अग्निहोत्री को 11 सुरक्षाकर्मी
इस सुरक्षा के जरिए विवेक अग्निहोत्री को 11 सुरक्षाकर्मी दिए जायेंगे। जिसमें दो पीएसओ और निजी सुरक्षा कार्ड शामिल होते हैं। देश में कई बड़े लोग राजनीति से संबंधित लोगों को खास तौर पर यह सुरक्षा दी जाती है। पिछले साल कंगना रनौत को भी वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

100 करोड़ की कमाई
दूसरी तरफ द कश्मीर फाइल्स की कमाई की रफ्तार की थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वीकेंड को पार करने के साथ यह फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। अभी तक 7 दिन में द कश्मीर फाइल्स ने 95 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

फिल्म का बजट 14 करोड़ और कमाई 100 करोड़ के करीब
द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार के साथ पल्लवी जोशी के काम के साथ सभी कलाकारों के किरदार और एक्टिंग की सराहना की जा रही है।फिल्म का बजट 14 करोड़ का है। जो कि अपनी लागत से दोगुनी अधिक कमाई कर चुकी है।

सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे के बाद सारे शो थिएटर में फुल
कमाई के लिहाज से इस बात की हैरानी जताई जा रही है बिना किसी सुपरस्टार के 3.55 करोड़ की पहले दिन की कमाई के बाद वर्तमान में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू रही है। कंटेंट इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है जो कि बीते सालों में केवल उरी को लेकर देखा गया है। उरी से अधिक इस फिल्म की लोकप्रियता दर्शकों के बीच है। सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे के बाद के भी सारे शो थिएटर में फुल दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications