बोनी कपूर के बाद करण जौहर को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
अभी निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने गुरूवार को ही थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी दी है जिसे सुनकर लोग हैरान ही थे कि आज सुबह होते ही खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशकों में से एक करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है।
करण को धमकी भरा एसएमएस आया है जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को इत्तला दे दी है। मुंबई क्राईम ब्रांच मामले की जांच में जुट गयी है।
जो खबर आ रही है कि उसके मुताबिक बॉलीवुड के पांच निर्माता-निर्देशकों और एक बड़े अभिनेता को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरा फोन औऱ एसएमएस आया है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। करण जौहर ने हालांकि इस बारे में मीडिया से कुछ नहीं कहा है। फिलहाल उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गयी है।
जबकि कल बोनी कपूर ने कहा था कि उन्हें फोन पर धमकी उन लोगों के कारण मिल रही हैं, जिनको कि चोरी के इल्जाम में बोनी ने जेल भेजवाया था। उन दोनों कैदियों का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी से है इसलिए मामला काफी गंभीर है जिसकी जांच में पुलिस पूरी तरह से जुट गयी है औऱ बोनी और उनकी फैमिली को पूरी तरह से भय मुक्त रहने को कहा है।


Click it and Unblock the Notifications
