पहले पाकिस्तान..बॉलीवुड..अब हॉलीवुड में करियर बनाएंगे ये सुपरस्टार
पाकिस्तान में कई सीरियल्स और फिल्में करने के बाद फवाद खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और लोगों ने यहां उन्हें खूब प्यार भी दिया। लेकिन उरी अटैक के बाद हुई कंट्रोवर्सी की वजह से वो वापस पाकिस्तान लौट गए। अब फवाद खान के फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि वो जल्दी ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन कर सकते हैं।
दरअसल फवाद खान को हॉलीवुड से कुछ ऑफर्स मिल रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने उन्हें कहा है कि प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में जाने के बाद एशियन स्टार्स के लिए स्कोप वहां काफी अच्छा हो गया है और इसलिए उन्हें वहां से आए ऑफर्स को पर गौर फरमाना चाहिए।

फिलहाल फवाद खान अपनी अगली पाकिस्तानी फिल्म मौला जट 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में 'हमसफर' जोड़ी फवाद खान और माहिरा खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फवाद खान कई और भी प्रोजेक्ट पाकिस्तान में देख रहे हैं।
फवाद खान से कुछ समय पहले जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वो बॉलीवुड के अपने दोस्तों के संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा था कि "वो बॉलीवुड के कई दोस्तों के संपर्क में लगातार हैं और कुछ भी नहीं बदला है।"


Click it and Unblock the Notifications