किसान आंदोलन पर पहली बार अमिताभ बच्चन ने क्या तोड़ी चुप्पी? इशारों में बोली इतनी बड़ी बात
देश में कई दिनों से जारी किसान आंदोलन की आवाज अब विदेश से भी सुनाई दे रही है। बीते दिनों कई ग्लोबल स्टार्स ने इस मामले को लेकर पूछा कि आखिर इस मामले पर बात क्यों नहीं की जा रही है, इसे सुलझाया क्यों नहीं जा रहा है। विदेश से आती आवाज पर बॅालीवुड और क्रिकेट जगत के लोगों ने एक साथ ये बोला कि ये भारत का मामला है।
भारत इतना सक्षम है कि वह इस समस्या का हल निकाल सकता है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, विराट कोहली , सुनील शेट्टी और करण जौहर के साथ लता मंगेशकर ने भी इंडिया टुगेटर का हैशटेग इस्तेमाल कर भारत की एकता को जाहिर किया। हालांकि इस मामले पर फैंस ने ये भी सवाल उठाया कि अमिताभ बच्चन ने चुप्पी क्यों साध रखी है।

लेकिन सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसे अब फैंस किसान आंदोलन से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने खुलकर किसान और इंडिया टुगेदर का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका इशारा इस तरफ समझा जा रहा है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











