ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद, अनिल शर्मा ने शुरू कर दी अपनी अगली फिल्म, यहां जानें स्टारकास्ट!

Anil Sharma's New Film: सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' के साथ निर्देशक अनिल शर्मा ने इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक दिया है। गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, निर्देशक अब अपनी अगली फिल्म के साथ भी तैयार हैं, जिसकी उन्होंने जोर शोर से घोषणा की है।
अनिल शर्मा की आगामी फिल्म का नाम 'जर्नी', जिसमें उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जबकि नाना पाटेकर भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है और मुहूर्त शॉट भी हो चुका है।
सोशल मीडिया पर की नई फिल्म की घोषणा
अनिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अगली फिल्म 'जर्नी' की घोषणा करते हुए लिखा- "गदर 2 के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद के चलते नई जर्नी की शुरुआत।" इसके साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
इस फिल्म के घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोग गदर 2 के बाद, अनिल शर्मा की अगली फिल्म को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि बिना सनी देओल ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी।
लोगों ने दिये मिले- जुले रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- "सनी देओल कैमियो रोल में हैं क्या?" , वहीं दूसरे ने नाना पाटेकर के होने पर सवाल उठाते हुए लिखा- "नाना को आपके क्यों लिया.. उनकी इमेज खराब है.." जबकि एक अन्य यूजर ने साफ तौर पर लिखा कि, "आपकी ये फिल्म 5 करोड़ भी नहीं कमाने वाली.."
बहरहाल, गदर और गदर 2 जैसी फिल्में दे चुके अनिल शर्मा की अगली फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा, देखना दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications












