जन्मदिन का केक काटते हुए रो पड़ी स्वरा भास्कर, मिला ऐसा बड़ा सरप्राइज, देखिए VIDEO
बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 9 अप्रैल यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा भास्कर ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां पर वह अपना जन्मदिन मनाते हुए रोने लगती हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर को उनके परिवार और दोस्तों ने जन्मदिन का सरप्राइज दिया।
स्वरा भास्कर ने आधी रात हुए इस केक कटिंग सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में स्वरा के सामने तीन केक रखे नजर आ रहे हैं।स्वरा के पास उनके करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं। उनकी एक दोस्त के हाथ में फोन है जहां स्वरा वीडियो कॅाल में किसी से बात करती है। स्वरा वीडियो कॅाल में देखने के बाद रोने लगती हैं।
स्वरा ने इस वीडियो को शेयर करते वक्त खुद को सबसे लकी बताया है। स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे पेरेंट्स और साथ में काम करने वालों ने मेरे जन्मदिन की शाम पर सेलिब्रेशन रखा था।

यह एडवांस में था तो मैं सरप्राइज रह गई। मैं सच में सरप्राइज्ड थी। मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं जिसे ऐसे पेरेंट्स परिवार और ये दोस्त मिले। इस मौके पर स्वरा की सबसे खास दोस्त सोनम कपूर ने भी पोस्ट किया है। सोनम कपूर ने स्वरा के लिए लिखा है कि प्यारी बहन, हमने बस 1 दिन बात की और ऐसा लगा कि दोस्ती भगवान की बनाई ही है। साक्षी, बिंदिया और चंद्रिका..जो भी किरदार तुमने निभाना।
उनमें से मेरा पसंदीदा वो रहेगा जो तुम ऑफ स्क्रीन हो। वक्त के सााथ तुम्हारी आवाज और बुलंद हो। ढेर सारा प्यार। हैप्पी बर्थडे स्वरू। स्वरा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लव यू सो मच, सोनम तुम बेस्टेस्ट हो।


Click it and Unblock the Notifications