अमिताभ के बाद मैं सबसे अच्छा होस्ट : रोहित

रोहित अब इमेजिन टीवी के रियलिटी शो 'देसी गर्ल' की मेजबानी करेंगे। प्रस्तुति के दौरान वह खुद को भारत में जन्मे शास्त्रीय संगीत के संचालक जुबिन मेहता से कम नहीं समझते हैं। वह कहते हैं, 'मैं पहले 'झलक दिखला जा' की मेजबानी कर चुका हूं और मैं यह स्वीकार करता हूं कि जब भी मैं किसी शो की मेजबानी करता हूं तो मैं खुद को जुबिन मेहता महसूस करता हूं।
जिस तरह से वह संगीत को संचालित करते हैं मुझे लगता है कि मैं उसी तरह पूरे शो को संचालित करता हूं, मुझे लगता है कि मेरे पास पूरे शो के संचालन की शक्ति है। मुझे यह सब अच्छा लगता है। एक प्रस्तोता होना मेरे व्यक्तित्व का एक विस्तार है। 'रोहित पुरस्कार समारोहों और कारपोरेट कार्यक्रमों की मेजबानी करते रहे हैं।
रोहित को 'देसी गर्ल' की शूटिंग के लिए चण्डीगढ़ के गांव सिएलबा माजरी जाना पड़ा। शो में आठ आकर्षक महिलाएं गांव की कठिन परिस्थितियों में रहती दिखेंगी। रोहित ने 1995 में टीवी शो 'स्वाभिमान' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
बाद में उन्होंने 'सरकार' और 'विरासत' जैसे धारावाहिको में अभिनय किया। उन्होंने 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'प्लान' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। हाल ही में वह करन राजदान की 'मित्तल वर्सेस मित्तल' और जगमोहन मूंदड़ा की 'अपार्टमेंट' में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











