बॉलीवुड का सबसे चहेते कुंवारे रणबीर कपूर लेकिन बेरोजगार हैं

अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि वैवाहिक साइट द्वारा किए गए सर्वेक्षण का है जिस में बॉलीवुड के युवा अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वाधिक चहेते कुवांरो की दौड़ में सबसे ज्यादा मत मिले हैं, वहीं दूसरी ओर कुवांरी लड़कियों की लाइन में दीपिका पादुकोण सबसे आगे हैं। वैवाहिक साइट 'शादी डॉट कॉम' द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में 24 से 30 साल की उम्र के 7,000 से ज्यादा पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया।
रॉकस्टार' और 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फिल्मों में अपना जादू चलाने वाले रणबीर के पक्ष में 31.4 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया और सर्वाधिक वांछित कुवांरों की श्रृंखला में वह पहले नंबर पर रहे।
लेकिन जहां रणबीर कपूर देश के सबसे चहेते कुंवारे बन गये वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड का चहेता सितारा इन दिनों घर पर खाली बैठा है क्योंकि उनकी इसी महीने रिलीज हुई फिल्म बेशर्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। हालांकि इस फिल्म के शूट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी प्राईसमनी बढ़ा दी थी।
इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है, रणबीर ने कहा है कि वह बेशर्म के फ्लॉप हो जाने की वजह से घर पर बेकार बैठे हैं। उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है। खैर देखते हैं कि रणबीर कपूर कब तक घर पर खाली बैठते हैं। फिलहाल तो वह अपने घर पर अपनी सर्वे रिपोर्ट को पढ़कर खासा खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











