लंदन में भी जमकर लोग गा रहे हैं पटाका गुड़ी ओ..
आलिया ने कहा कि उन्हें उस समय बहुत खुशी हुई जब उनके सामने ही लोग फिल्म का हिट सांग पटाका गुड़ी ओ.. गाने लगे, उस पल को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। इससे पहले आलिया की फिल्म फिल्म 'हाइवे' का प्रीमियर बर्लिन में हुआ था।
जरूर देखें: 'हाइवे' प्रीमियर की खास तस्वीरें
जहां से आलिया का खून का रिश्ता है, इस बारे में आलिया ने ट्विटर पर लिखा था कि "बहुत साल पहले 1929 में आलिया की नानी का जन्म बर्लिन में हुआ था। हां, वह एक जर्मन नागरिक थीं। दुख की बात है कि उन्हें बाद में (1937) बर्लिन छोड़ना पड़ा।" यही नहीं बल्कि रोचक बात यह भी है कि आलिया का परिवार एडॉल्फ हिटलर के खिलाफ प्रकाशित होने वाले एक समाचारपत्र का मालिक था।
आलिया के परनाना गुप्त तरीके से हिटलर के खिलाफ समाचारपत्र पत्र निकालते थे, हालांकि बाद में वह गिरफ्तार कर लिए गए और दो सालों तक जेल में रहे थे। बाद में आलिया की परनानी ने बर्लिन छोड़कर इंग्लैंड में शरण ली थी।
आने वाली फिल्म 'हाइवे' में आलिया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो स्वभाव से विद्रोही है और जिसका अपहरण कर लिया जाता है। खबरें है कि यह फिल्म आलिया को एक बेहद महत्वकांक्षी अभिनेत्री के रूप में स्थापित करेगी।
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। अभिनेता रणदीप हुड्डा आलिया के सहकलाकार हैं। फिल्म का संगीत पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है जिसे कि ए आर रहमान ने सुरबद्द किया है। फिल्म में आलिया ने दो गाने भी गाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
