..................... After 'BellBottom', Akshay Kumar joins hand once again with Jackky Bhagnani, new film announced | 'बेल बॉटम' के बाद, अक्षय कुमार ने जैकी भगनानी के साथ फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान - Hindi Filmibeat

'बेल बॉटम' के बाद, अक्षय कुमार ने जैकी भगनानी के साथ फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान, देंखे पोस्ट

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। बता दें, बेल बॉटम के मेकर्स जैकी भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट के साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर हाथ मिला चुके हैं।

पिछले काफी दिनों से इस फिल्म को लेकर खबरें चल रही थीं, वहीं अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। जैकी भगनानी ने अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है और अभिनेता को धन्यवाद कहा है।

Akshay Kumar

पूजा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, "अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट ने बेल बॉटम के बाद एक बार फिर अगले प्रॉजेक्‍ट के लिए हाथ मिलाया है।" इसके साथ एक तस्‍वीर शेयर की गई है जिसमें जिसमें अक्षय कुमार और जैकी भगनानी दिख रहे हैं।

इसी पोस्ट को शेयर करते हुए जैकी भगनानी लिखते हैं- "इस नए सफर के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमेशा हम पर विश्‍वास करने और सपोर्ट करने के लिए बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार सर।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X