बेल बॉटम के बाद, 'सूर्यवंशी' की बिग स्क्रीन रिलीज को लेकर अक्षय कुमार ने जताई उम्मीद, दिया बयान
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' को ओटीटी का रास्ता छोड़कर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। लंबे लॉकडाउन के बाद इस फिल्म का आना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं। लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही दिखा रही है। हालांकि अक्षय कुमार इसे एक पॉजिटिव तौर पर देखते हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि बेल बॉटम की रिलीज के साथ दूसरी फिल्मों के लिए भी रास्ता खुला है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी दो सालों से पोस्टपोन होती आ रही है। जाहिर है बेल बॉटम की थियेट्रिकल रिलीज के बाद अब फैंस के बीच अब 'सूर्यवंशी' को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अब अक्षय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को भी बिग स्क्रीन पर लाएंगे।

इस बारे में जब अक्षय कुमार से पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, "मैं भी सूर्यवंशी को बड़े पर्दे पर देखना चाहता हूं। मैं वास्तव में आभारी हूं कि इतने लंबे इंतजार के बावजूद, दर्शक और मेरे प्रशंसक इसकी रिलीज पर अपडेट के बारे में पूछ रहे हैं। उम्मीद है, बेलबॉटम सूर्यवंशी सहित भविष्य की फिल्मों के थियेट्रिकल रिलीज़ का रास्ता खोलेगा। जहां तक रिलीज डेट की बात है, तो वो या तो रोहित शेट्टी बता सकते हैं, या भगवान।"


Click it and Unblock the Notifications











