अक्षय की 'पृथ्वीराज' का करोड़ों का वाॅर क्लाइमैक्स,कोरोना में हजार सैनिकों के साथ शूटिंग !
बेल बॅाटम की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय कुमार ने तेजी से अपना काम शुरू कर दिया है। कोरोना लॅाकडाउन के कारण छह महीने घर पर रहने के बाद फिलहाल अक्षय कुमार किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहते हैं।इस वजह से वह अपनी आगामी फिल्मों की बकाया शूटिंग का काम पूरा करने में लगे हुए हैं।
वो भी कोरोना की कड़ी सावधानी के साथ। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार कोरोना काल में फिर एक बार रिस्क लेकर शूटिंग करने की पूरी तैयारी में है। आपको याद दिला दें कि अभी तक पृथ्वीराज से अक्षय कुमार का लुक लीक नहीं हुआ है। ऐसे में इस ऐतिहासिक किरदार के लिए कोरोना काल में शूट पहले के मुकाबले और भी खुफिया तरीके से किया जाएगा।

वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार गुरुवार 8 अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू की जा रही है। पृथ्वीराज के कई सीन पहले पूरे कर लिए गए हैं। लेकिन अभी भी क्लाइमेक्स के साथ लड़ाई के कई मुश्किल सीन बकाया है।


Click it and Unblock the Notifications