मीशा शफी के आरोपों पर अली जफर का जवाब, पोस्ट करते हुए कोर्ट जाने की बोली बात

Recommended Video

Ali Zafar REACTS on Meesha Shafi's Allegations with Emotional post | FilmiBeat

पाकिस्तानी महिला सिंगर मीशा शफी ने हाल ही में सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस अली जफर ने भी मीशा शफी को सोशल मीडिया में जवाब देते हुए इस बात को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि कल से दोनो के कोल्डवॉर की खबरें आ रही थी है और अखबारो की सुर्खियों में छाए हुए है।

अली जफर पर आरोप लगाते हुए मीशा शफी ने कहा था कि उनके साथ अली जफर ने कई बार यौन उत्पीड़न किया है और इस बात को वो अभी तक छिपाए रही है पर वो आज बता रही है क्योंकि ऐसा माहौल बन चुका है।

ali zafar, अली जफर

मीशा ने बताया कि शोज के दौरान भी उनके साथ कई बार अली जफर ने ये करने की कोशिश की पर उनको पता था कि वो वहां पर अकेले नहीं है। अली जफर के बारे मे बोलते हुए मीशा आगे कहती है कि वो उनके साथ में ये तब नहीं हुआ जब वो फिल्मों और गानों मे अपने सफर की शुरुआत कर रही थी और वो जवान थी।

उनके साथ ये तब हुआ जब वो उनकी 36 साल की हो चुकी है और वो दो बच्चों की मां भी है। इस बात पर अली जफर ने उनका विरोध करते हुए सबके सामने अपनी बात रखते हुए कहा है कि वो ये सारी बातें एक दम से बेबुनियाद है और ऐसा कुछ भी नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट करते हुए इस बात का खुलासा अली जफर ने करते हुए कहा कि वो शादीशुदा है और भी एक पिता है। इस मामले में गुस्सा दिखाते हुए अली ने कहा कि वो इस मामले को अदालत तक लेकर जाएंगे कोर्ट में इस बात को आगे बढ़ाएंगे।

बता दें कि अली जफर ने एक फेमस एक्टर औऱ सिंगर है उन्होने पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो अली जफर को फिल्म मेरी ब्रदर की दुल्हन में इमरान खान के साथ देखा गया था और इसके अलावा वो फिल्म तेरे बिन लादेन और चश्मे बद्दूर में भी नजर आए थे।

बता दें कि अली जफर इस समय पाकिस्तानी फिल्म में काम कर रहे है जो कि काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। इस पाकिस्तानी फिल्म का नाम है टीफा इन ट्रबल और इस फिल्म कि शूटिंग अभी चल रही है।

इस बीच मीशा के इस आरोप ने अली जफर को काफी मुश्किल मे डाल दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: ali zafar अली जफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X