'मुझे लगता है कि मेरा अच्छा समय शुरू होने वाला है'
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे का कहना है कि मैं कैंप में विश्वास नहीं करता, पूरा बॉलीवुड मेरा परिवार है।
80-90 के दशक के जाने माने अभिनेता चंकी पांडे लगातार लंबे अरसे तक किसी खास रोल में नजर नहीं आए कि लोग उन्हें याद रखें। लोग उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। बेगम जान में पहली बार नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले चंकी पांडे ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की।
[एक के बाद एक बढ़ती डिमांड परेशान हुए सलमान..आखिर हो ही गया झगड़ा!]
लोगों ने उनकी काफी तारीफ की। फिल्म क्या ट्रेलर रिलीज होते ही सबसे पहले सबका ध्यान चंकी पांडे ने ही खींचा। हिन्दी फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। मसलन बॉलीवुड में हर किसी का अपना अपना कैम्प होता है और इस सवाल पर चंकी पांडे ने कहा कि "मैं बॉलीवुड में किसी कैम्प पर विश्वास नहीं रखता। पूरा बॉलीवुड ही मेरा परिवार है।"

हालांकि आपको बता दें कि खुद चंकी पांडे और उनके भाई चिक्की पांडे शाहरुख खान के काफी अच्छे दोस्त हैं। उनके भतीजे और आर्यन भी दोस्त हैं। चंकी पांडे मानते हैं कि बॉलीवुड में शाहरुख खान पिछले 26 सालों से लगातार हैं लेकिन शुरूआत से लेकर आजतक वो जरा भी नहीं बदले।
बेगम जान में उनकी काफी तारीफ हुई और इससे वो काफी खुश हैं। उनका मानना है कि जल्द ही बॉलीवुड में अच्छा समय शुरू होने वाला है। बहरहाल बेगम जान में उनका नया अवतार देखने के बाद हमें भी यही लग रहा है कि वाकई उन्हें कुछ अच्छी फिल्में मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications