..................... After becoming the father of 3 children in 20 days, Armaan Malik revealed the names of the children - Hindi Filmibeat

Armaan Malik: 20 दिन में 3 बच्चों के पिता बनने के बाद अरमान मलिक ने बच्चों के नाम का किया खुलासा

Armaan Malik

Armaan Malik: इन दिनों सोशल मीडिया पर जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक काफी लाइम लाइट में बनें हुए हैं, इस समय वह अपनी लाइफ के सबसे अच्छे दौर में हैं। हाल ही में उनकी दोनों पत्नियों ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। अब अरमान ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा करते हुए वीडियो साझा करके जानकारी दी है।

दरअसल बात ऐसी है कि, अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इससे पहले, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे जैद मलिक का वेलकम किया था।

हाल ही में, अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने और कृतिका के 22 दिन के बेटे ज़ैद मलिक के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरमान बेटे जैद के साथ खेलते हुए दिखाई दिए, वहीं उनकी पहली पत्नी पायल अस्पताल में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आईं।

अब एक लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने अपने न्यूबोर्न ट्विन्स की भी झलक दिखाई। हालांकि, उन्होंने बच्चों के चेहरे को ब्लर कर दिया था, लेकिन इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बच्चों के नाम का खुलासा किया। उन्होंने फैंस को बताया कि उन्होंने बेटे का नाम 'अयान मलिक' और बेटी का नाम 'तुबा' रखा है।

कृतिका ने बताया कि पायल के पहले बेटे चिरायु के जन्म के समय भी अरमान चाहते थे कि उन्हें बेटी हो, तभी उन्होंने उसका नाम तुबा रखने का सोच लिया था। हालांकि, तब उन्हें चिरायु का आशीर्वाद मिला था। ऐसे में उन्होंने अब अपनी बेटी का नाम तुबा रखा है।

बता दें कि इससे पहले, जब अरमान ने अपने और कृतिका के बेटे का नाम जैद रखा था, तब मुस्लिम नाम चुनने के लिए यूट्यूबर को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, अरमान मलिक ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अरमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों को एक समान मानते हैं।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X