बरेली की बर्फी के बाद अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म होगी कुछ ऐसी

By Shweta

नील बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी जबरदस्त हिट फिल्में दे चुकीं अश्विनी अय्यर तिवारी हमेशा दर्शकों के सामने कुछ अलग तरह की कहानी पेश करती हैं और 2 फिल्मों में ही उनका जादू कुछ ऐसा चला है कि दर्शक उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।अब अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी अगली फिल्म में जुट चुकी हैं।

जी हां अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म कबड्डी पर आधारित होगी। फिलहाल वो फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम कर रही हैं।जल्द ही ये भी खत्म कर लिया जाएगा और फिल्म की प्री-प्रोड्क्शन कार्यों को खत्म किया जाएगा।

after-bareilly-ki-barfi-ashwiny-iyer-tiwari-to-direct-a-movie-on-kabaddi

अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा कि "मेरी सोच हमेशा से ऐसी कहानियां बताने की रही हैं, जो दिल से आए और इसके लिए मुझे अपनी जैसी सोच वाली रुचा और फॉक्स स्टार स्टूडियोज से उनकी टीम का साथ मिला। मैं उस कहानी के निर्देशन के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, जो मेरे दिल के करीब है।"

पहले भी अपनी दो फिल्मों में अश्विनी अय्यर तिवारी बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने दो बेहद खूबसूरत कहानियां पेश कर चुकी हैं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X